दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को दिल्ली में पूरे दिन झमाझम बारिश हुई. वहीं यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. क्योंकि अब यमुना का जलस्तर और भी बढ़ सकता है.
अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 2 सितंबर यानी आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अगले 5 दिन दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी भारी बारिश का अलर्ट है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
