अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में रविवार को एक 12वीं की छात्रा का कुएं में शव मिला है, बताया जा रहा की छात्रा एक दिन पहले से अपने घर से लापता थी सुबह उसका शव कुएं में उतराता हुआ मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतिका का नाम निकिता है निकिता कोचिंग जाने की कहकर घर से निकली थी जब शाम को निकिता घर पर नहीं आई जिसके बाद उसको आसपास तलाश किया गया।
लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला परिवार के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन निकिता का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद मृतिका का चाचा गांव से 2 किलोमीटर दूर अपने खेत पर गया तो कुएं में लड़की का शव दिखा जिस कुएं में लड़की का शव मिला है वह पानी से ऊपर तक भरा हुआ है और गांव से 2 किलोमीटर दूर है।
इसके बाद लड़की के चाचा ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और थाने पर जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad