रायसेन: मध्यप्रदेश में कड़े कानून होने के बाद भी लव जिहाद के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से युवतियों को शिकार बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में टीआईटी कॉलेज में हिंदु युवतियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सियासी गलियारे तक बवाल होते देखा जा रहा है। वहीं, अब रायसेन जिले से महिला एसआई के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार इश्तियाक अहमद नाम के शख्स पर एक महिला एसआई ने आरोप लगाय है कि उसने अमन बनकर पहले प्यार में फंसाया और शादी भी कर ली। लेकिन शादी के दो साल बाद पता चला कि जिसे वो अमन समझी थी वह इश्तियाक अहमद है। मामले की जानकारी होने पर महिला एसआई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी इश्तियाक अहमद के खिलाफ मध्य प्रदेश स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले मे रायसेन एसपी पंकज पांडे ने बताया है कि फरियादी महिला सब इंस्पेक्टर की भोपाल में आरोपी से मुलाकात हुई थी, जिसने अपना नाम अमन बताया था। वो भोपाल के जहांगीराबाद में एक कैफे चलाता था। उस वक्त फरियादी आरक्षक थी और सब इंस्पेक्टर की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उस दौरान आरोपी ने उसको मदद का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बाद में फरियादी ने एसआई की परिक्षा पास की। 2020 में पीड़िता के घर पर पति के नाम से एक लेटर आया तब पता चला कि पति का नाम अमन नहीं इश्तिहाक अहमद है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad