सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम आमला में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों में गोलियां चल गई, एक भाई को गर्दन में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया गंभीर हालत होने के चलते भोपाल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।
राम रघुवंशी जिसने अपने छोटे भाई बनवारी रघुवंशी को गोली मार दी, जिसे ग्रामीणों की मदद से सीहोर जिला चिकित्सालय में लाया गया हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।राम रघुवंशी की माँ ने बताया है कि दोनों भाइयों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विवाद से बचने के लिए छोटा भाई गुजरात काम करने के लिए चला गया था लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह गांव में आया था। खेती के काम से सोयाबीन कटवाने के लिए जब वह हार्वेस्टर लेकर खेत पर पहुंचा तो राम रघुवंशी ने अपने छोटे भाई बनवारी पर गोली चला दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
