अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना कोतमा रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर चंगेरी के पास की है, मौके पर आरपीएफ और पुलिस की टीम पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला चंगेरी गांव में रहती थी और उसका नाम सुखनीबाई है महिला शुक्रवार को अपनी बेटी के घर मोहार टोला जा रही थी रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में महिला आ गई।
सूखनी बाई को सुनाई और दिखाई कम देता था जिस कारण यह हादसा होने की संभावना जताई जा रही है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतमा थाना पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad