लुधियाना: शादी की नीयत से नाबालिगा को किडनैप करने वाला युवक भी शक्की हालातों में लापता हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामलें दर्ज किए है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाबालिगा के पिता के बयान पर अनम एवेन्यू अमृतसर के रहने वाले शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी उसे घर पर बिना बताए ही कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की गई तो पता चला कि उक्त आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर किडनैप कर कहीं ले गया है। जांच अफसर ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने जिला गोरखपुर के गांव पलापुर के रहने वाले सुनील प्रसाद के बयान पर अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में सुनील ने बताया कि उसका भाई अजय ग्यासपुरा में किराए के मकान में रहता था, वह 10 अक्तूबर को अपने कमरे को ताला लगा कर चला गया। उसकी काफी तलाश की गई तो उसका कुछ भी पता नहीं चला, उसने आरोप लगाया कि उसे शक है कि किसी ने उसके भाई को किडनैप कर छुपा कर रखा हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad