राजस्थान के अजमेर में दो सगी बहनों को बोलेरो पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई. मामले में जानना अस्पताल रोड, लॉ कॉलेज के सामने बंजारों के डेरे में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते हुए हमले में दो सगी बहनों को बोलेरो पिकअप से कुचलकर मार डाला गया. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ तिराहा के पास का है. यहां पास के जानना अस्पताल रोड, लॉ कालेज के सामने बंजारों के डेरे लगे हुए है, वहां बीती रात दो सगी बहनों की बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दी गई. मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भू सिंह ने बताया की एक सख्स ईश्वर ने इसको लेकर शिकायत दी है. उसने बताया कि मेरा ससुराल किशनगढ़ में है और मेरी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसके चलते मेरी ससुराल वाले मेरी पत्नी को नहीं भेज रहे है. इसलिए मैं भी मेरी बहन को ससुराल नहीं भेज रहा हूं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
