उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी और सपा के बीच शह-मात का खेल जारी है. राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से बागवत करने वाले सात विधायकों में से मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने इन 3 बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर बीजेपी के पाले में गेंद डाल दी है. साथ ही कहा कि अब बीजेपी इन्हें मंत्री बनाए क्योंकि तीनों का टेक्निकल इश्यू खत्म कर दिया है.
अखिलेश यादव ने कहा कि इनके मंत्री बनाए जाने में टेक्निकल इश्यू आ रहा था. वो मंत्री नहीं बन पा रहे थे. बीजेपी उनको यह कह कर टाल जा रही थी कि अभी आप सपा में हैं. अगर आप मंत्री बनेंगे तो आपको अपनी विधानसभा सदस्यता छोड़नी पड़ेगी और चुनाव दोबारा होंगे. इसके चलते वो मंत्री नहीं बन पा रहे थे तो मैने उनका टेक्निकल रीजन खत्म किया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad