होशियारपुर : उपचुनाव से पहले अकाली दल को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल BJP में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि BJP ठंडल को चब्बेवाल से टिकट देने जा रही है। सोहन ठंडल चब्बेवाल से विधायक रह चुके हैं और अकाली दल के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।
माहिलपुर और चब्बेवाल से 4 बार विधायक रहे ठंडल का BJP में शामिल होना पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होशियारपुर पहुंचे। ठंडल के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करने के लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंडल के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में आगामी चुनाव से पहले एक मजबूत नेता के रूप में पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
