विक्की शर्मा की मौ’त मामले में नया मोड़, वीडियो में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पंजाब

सिधवां बेट: स्थानीय कस्बे में दुकान चलाने वाले विक्की शर्मा जिसकी बीती शाम हार्ट अटैक के कारण मौत बताई गई थी, ने आज उस समय नया मोड़ ले लिया, जब विक्की शर्मा के फोन से मौत से पहले बनाया गया वीडियो उसके परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

उक्त में विक्की शर्मा ने खुलासा किया कि वह आत्महत्या कर रहा है और अपनी मौत के लिए 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्होंने उससे ब्याज पर लिए पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने इस संबंध में मलसियां भाईके के गुरसेवक सिंह, सिधवां बेट के जगसीर सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, स्थानीय कस्बे के लोग और अधिकतर दुकानदार विक्की शर्मा की आत्महत्या को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी फाइनैंसर महज 2.5 लाख रुपए के लिए आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका कहना है कि विक्की शर्मा को दिल की बीमारी थी और कुछ समय पहले उसे दौरा भी पड़ा था जिस कारण वह काफी परेशानी में था और दूसरी बात यह कि उसकी मौत के समय आत्महत्या के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी गगनदीप कुमारी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और 3 व्यक्तियों में से जगसीर सिंह और सुखविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है जिसे जल्द ही काबू किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry