बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद अचलेश्वर बाबा के खाते में आए इतने लाख रुपए, महादेव को बनाया था अपनी LIC पॉलिसी में नॉमिनी

मध्य प्रदेश

ग्वालियर: आमतौर पर लोग भगवान को सोना चांदी या कोई कीमती चीज दान करते है। अपनी श्रद्धा से लोग कई प्रकार की वस्तुएं भेंट करते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर आप भी गदगद हो जाएंगे। दरअसल, शिव भक्ति में लीन एक महिला ने अपनी नॉमिनी की पॉलिस शिव महादेव अचलेश्वर न्यास बाबा के नाम पर की थी। उन्होंने 28 मार्च 2017 को बीमा सलाहकार सुषमा बंसल की मदद से पेंशन पालिसी ली। जिसके बाद ग्वालियर की माधुरी सक्सेना का निधन 19 मार्च को 2022 हो गया। उनकी मृत्यु के बाद अब पॉलिसी की 7 लाख 42 हजार की रकम को उनके न्यास में, LIC ने ट्रांसफर कर दी है।

भगवान अचलनाथ की भक्त स्वर्गीय माधुरी सक्सैना ने अपनी बीमा पालिसी में किसी नजदीकी नाते-रिश्तेदार की बजाय अपने आराध्य ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास को बनाया था। इस अनूठे मामले में भक्त के परलोक गमन के बाद बीमा राशि सात लाख 42 हजार 982 रुपये न्यास के खाते में आ गए हैं। ग्वालियर की माधुरी सक्सेना का निधन 19 मार्च 2022 को हो गया। उन्होंने 28 मार्च 2017 को बीमा सलाहकार सुषमा बंसल की मदद से पेंशन पालिसी ली।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry