पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच बंद कमरे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत

पंजाब

पंजाब ग्रेटर सोसायटी में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने की वजह से मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंजाब ग्रेटर सोसायटी में रहने वाले एक मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी कि उसके पास नेपाल का रहने वाला नौकर दीपक काम करता है।

वह अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बच्चे के साथ घर में ही बने सवेंट क्वार्टर में रहते थे। सर्वेट क्वार्टर में नौकर पत्नी और बच्चे के साथ सोने गया तो वह साथ कोयले वाली अंगीठी भी ले गया। देर रात जब सांस लेने में नौकर को परेशानी हुई तो उसने पत्नी और बेटे को उठाना चाहा पर वह नहीं उठे। इसके बाद कमरे में धुंआ ही धुंआ था और नौकर भी बेहोश हो गया। मालिक ने इसकी सूचना मुल्लांपुर थाना पुलिस और कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद एस.एच.ओ. सतेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी पहुंची और बेहोश तीनों लोगों को अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें पी. जी. आई. रैफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे और पत्नी को मृत घोषित कर दिया और दीपक का इलाज जारी है। एस. एच ओ. मुल्लांपुर गरीबदास सतेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब ग्रेटर सोसायटी में सर्वेट रूम में अंगीठी जलाकर सोने पर बच्चे और मां की मौत हो गई, वहीं नौकर भी बेहोश हो गया था। नौकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं इस मामले में जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *