लुधियाना: प्रिंकल गोलीकांड को लेकर लुधियाना बार काउंसिल के वकीलों द्वारा आज हड़ताल की गई। वकीलों का कहना था कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने साथी वकील का नाम एफआईआर से नहीं हटाए जाने पर राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।
लुधियाना बार काउंसिल की ओर से संयुक्त बयान में कहा गया कि आज वकील प्रिंकल गोलीकांड में दर्ज केस में साथी वकील के नाम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इसमें फंसाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने बिना जांच के ही वकील को नामजद कर लिया है, जिसके विरोध में वे एक दिन की हड़ताल पर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साथी वकील की एफ.आई.आर से नाम नहीं हटाया गया तो वे राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad