दीनानगर: विधानसभा हल्का दीनानगर के अंतर्गत आने वाला गांव डीडा सांसिया जो पिछले काफी समय से नशे के कारोबार को लेकर सुर्खियों में है, इसी गांव के पास कुछ समय पहले 3 युवकों के शव झाड़ियों में मिले थें। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से इस गांव में सर्च अभियान चलाकर इसे नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
बता दें पिछले कुछ समय से पुलिस प्रशासन ने इस गांव को घेर कर नशा तस्करों के 6 घरों को सील किया और करीब 34 नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर की प्रॉपर्टी अटैच की है। गौरतलब है कि 11-11-2023 को धारीवाल पुलिस ने डीएसपी कुलवंत सिंह मान के नेतृत्व में आरोपी करनैल चंद निवासी गांव डीडां सांसिया को करीब 100 क्विंटल चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। आज उसकी 38 लाख रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। इसमें तस्कर के घर से 2 मोटरसाइकिल और एक कैटर को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad