किसानों की मांगों को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में किसानों से जुड़े तीन मुद्दों पर पंजाब के हालात की जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि धान के भंडारन, खरीब स्थिती और मिल के मालिकों की मांगों पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में धान के भंडारण को को लेकर कोई भी परेशानी नहीं है और दिसंबर तक 25 एमटीए से अधिक भंडारण होगा।
इसके साथ ही कटारूचक ने बताया कि पंजाब की मंडियों में करीब 18 लाख 31 हजार एमटीए धान शुक्रवार तक पहुंचा है और करीब 16 लाख 37 हजार एमटीए धान इसमें से खरीदी जा चुकी है। इसके साथ ही मंडियों से 2 लाख 62 हजार एमटीए धान लिफ्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी में जो भी धान आ रही है उसे खरीदा जा रहा है और समय पर इसकी पेमेंट किसानों को की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
