किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया

मध्य प्रदेश

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में NIA कोर्ट से बरी होने के बाद भोपाल पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लो तो दिन खराब हो जाता है. उन्होंने कहा कि दिग्भ्रमित का मेरे पास कोई उत्तर नहीं है, वो व्यक्ति तो बोलने के लायक ही नहीं है. सुबह और दोपहर को उनका नाम नहीं लेना चाहिए, जो उनका नाम लेगा उसका दिन खराब हो जाएगा.

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी तीखा बयान देते हुए कहा कि आतंकवाद का धर्म भी होता है, और रंग भी होता है. हरे रंग के झंडे तले आतंकवाद फैलाया जाता है. मुस्लिम आतंकवाद होता है, और उसी को खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया है. जो कांग्रेस का षड्यंत्र था. उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कपड़े उतार-उतारकर लोगों की जांच की गई, और हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया. ये सोची-समझी साजिश थी.

कांग्रेस ने साजिश की – साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि मुसलमान लोगों के लिए हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति अपनाई है. अपनी सत्ता के समय में कांग्रेस ने इसका उपयोग किया. हिंदुओं पर कई प्रकार के अत्याचार किए. उनको जेल में डालकर उनको उपर झूठे मुकदमे लगाए गए. जिसको उन्होंने भगवा आतंक और हिंदुत्व आतंक का नाम दिया. कांग्रेस ने ये साजिश रही थी जो कि एक तरह का देशद्रोह है. उनकी मानसिकता बहुत ही तुच्छ है.

नहीं झुकने पर मुझे टॉर्चर किया – साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जांच अधिकारियों ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेने को मजबूर किया. यहां तक कि नहीं झुकने पर उन्होंने मुझे टॉर्चर भी किया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry