कार सवार लुटेरों ने Gunpoint की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

पंजाब

फिरोजपुर : कार सवार 5 हथियारबंद लुटेरों ने राइफल की नोक पर ट्रक में बासमती लेकर जा रहे ड्राइवर और उसके साथी का अपहरण करके ट्रक में से 764 नग बासमती, एक मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए लुट लिए । इस घटना को लेकर थाना कुलगढ़ी की पुलिस द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर दविंदर पाल में बताया कि पुलिस को दी लिखती शिकायत और बयानों में शिकायतकर्ता मुद्दई दिलावर पुत्र अक्खी खान वासी गांव मियां कोरिया थाना फलोदी हाल राजस्थान ने बताया कि वह अपने साथी रमजान के साथ ट्रक पर बासमती लेकर जा रहा था तो गांव सुर सिंह वाला के पास एक कार में 5 अज्ञात व्यक्ति आए जिन्होंने उसका ट्रक रुकवा लिया और उन दोनों को राइफल की नोक पर मुंह पर कपड़ा डालकर ट्रक से उतार लिया और काफी आगे जाकर उनको उतार दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मुंदई के अनुसार उनका ट्रक टोल प्लाजा के पास खड़ा था जिसमें से 764 बासमती के नग गायब थे और लुटेरे शिकायतकर्ता का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 35000 रुपए भी साथ ले गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *