पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से लुधियाना में तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी अनुसार कमेटी की तरफ से लुधियाना नगर निगम हाऊस में विपक्षी पक्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन नेताओं का चयन किया गया है, जिनमें शाम सुंदर मल्होत्रा, श्रीमती दीपिका भल्ला व हरमिंदर पाल लाली के नाम शामिल हैं। कमेटी ने उक्त तीनों नेताओं पर विश्वास जताते हुए लुधियाना नगर निगम में विपक्षी पक्ष के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
पत्र में कहा गया है कि सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है कि आप पार्टी की नीतियों को सही ढंग से लागू करते हुए सदन में विपक्षी पक्ष का प्रतिनिधित्व सौंपे गए जिम्मेदारी को सही और सुचारू ढंग से निभाएंगे। साथ ही नगर निगम हाउस में लुधियाना वासियों की समस्याओं को उठाते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहेंगे।
बता दें कि लुधियाना नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मेयर बनाने के लिए बहुमत हासिल करने के बाद 20 जनवरी को गुरू नानक भवन में नए मेयर का ऐलान किया जा रहा है, वहीं इससे पहले आज रविवार को कांग्रेस ने अपने तीन नेताओं को जिम्मेदारी दे दी है, जिनमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा को नगर निगम में विपक्ष का नेता, दीपिका सन्नी भल्ला को सीनियर उपनेता और हरजिंदर पॉल लाली को उपनेता बनाया गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में इन नेताओं पर विश्वास जताया गया है। शाम सुंदर मल्हौत्रा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पार्षद के तौर पर जाने जाते हैं और हाल ही में नगर निगम में सीनीयर डिप्टी मेयर भी रहे, मल्हौत्रा हलका सैंट्रल के पूर्व विधायक सुरिन्दर डाबर के बेहद करीबी हैं। वहीं दीपिका सन्नी भल्ला पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु परिवार के बेहद नजदीकियों में हैं औेर हरजिन्दर पाल लाली हलका पूर्वी के सीनीयर पार्षद हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
