अशोकनगर में धान की सफाई करने वाले पंखे की चपेट में आई महिला, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में तुमैंन गांव में एक महिला धान की सफाई करने वाले पंखा की चपेट में आ गई, आपको बता दें कि महिला पंखा के पास में ही झाड़ू लगा रही थी और उसका शॉल पंखे में फस गया था जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम लीलाबाई था।

परिजनों का कहना है कि घर के आंगन में ही धान की सफाई करने के लिए पंखा लगाया गया था इस पंखा से फसल की सफाई कर रहे थे। तभी लीलाबाई पंखे की चपेट में आ गई। घायल महिला को तत्काल परिजन अस्पताल ले गए थे, डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, महिला का शॉल पंखे में फंस गया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry