ईरान में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. देश में कोविड-19 मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी ने सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. इसी के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बंद जगहों पर लोगों को मास्क लगाकर ही आने-जाने की सलाह दी गई है.
राज्य संचालित इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (IRNA) के मुताबिक, देशभर के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि वायरस एक बार फिर फैल रहा है. हालांकि अब तक कोविड के मामलों को लेकर कोई स्पष्ट डेटा जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही नया प्रभाव है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
