हुड्डा, फोगाट, चौटाला, अनिल विज…बड़े चेहरों में कौन आगे कौन पीछे

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आज (8 अक्टूबर) नतीजे सामने आ रहे हैं. राज्य की 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग पूरी हुई थी और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था, जो आज धीरे- धीरे खोला जा रहा है.

हरियाणा के रण में कुछ अहम सीटें हैं जिन पर सब की नजरें टिकी हुई हैं. इनमें कांग्रेस से पूर्व सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट , जेजेपी के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की ऐलनाबाद सीट, विनेश फोगाट की जुलाना सीट और बीजेपी के अनिल विज का गढ़ माने जाने वाली अंबाला कैंट सीट का नाम शामिल है. फिलहाल हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा- आगे

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संभाली. भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे. यह सीट हरियाणा की हॉट सीट में से एक है. इस सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से 14995 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी की मंजू 3896 वोटों के साथ मुकाबला कर रही हैं. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार परवीन काफी पीछे रह गए हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry