सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, रायपुर आई मुंबई पुलिस

छत्तीसगढ़

रायपुर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को फिरौती और जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंची हुई है.. जहां मुंबई पुलिस और रायपुर साइबर टीम ने आरोपी फैजान को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की मुंबई पुलिस की तरफ से आरोपी को नोटिस भी दिया गया है। सूत्रों की माने तो मुंबई पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किसके इशारे पर फोन किया गया। इन सब के पीछे कोई गैंग तो नहीं है। या फिर फिरौती मांगने के पीछे क्या उद्देश्य है।

 ऐसे तमाम सवालों पर आरोपी से पूछताछ की गई। इस धमकी से बॉलीवुड में एक बार फिर से दहशत फैल गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी का कॉल ट्रेस किया था और उसकी लोकेशन रायपुर की निकली, इसके बाद पुलिस की टीम रायपुर आ गई है और यहां पर आकर मुंबई पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry