दरबार साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमला कानून व्यवस्था का मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने एस.जी.पी.सी. पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. द्वारा सुखबीर बादल पर हुए हमले की वीडियो नहीं दी जा रही थी। इसके चलके उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। इसके बाद उन्हें यह वीडियो मिली।
उन्होंने कहा कि पंजाब लॉ एंड ऑर्डर में दूसरे नंबर पर है। यहां सभी मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा पंजाब में किसी भी व्यक्ति पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
