सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ ही मिनट में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी, कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई बताया जा रहा है कि कार में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी सवार थे जो पौधारोपण कर वापस लौट रहे थे। गौरझामर पुलिस ने घटनाक्रम का पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
