लुधियाना में सरेआम हुई युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा

पंजाब

लुधियाना: ग्यासपुरा के हरगोबिदपुरा में तेजधार हथियारों सरेआम तेजधार हथियारों से युवक किशन थापा का मर्डर करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों की पहचान सत्गुरु नगर के रहने वाले ललित शर्मा व राजू राणा के रूप में की है जबकि फरार आरोपियों की पहचान खान उर्फ़ मोहम्मद जावेद खान, शिवम राजपूत व 10-15 अज्ञात लोगो के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान प्रयोग किया गया एक मोटरसाइकिल, 2 रॉड, वैल्डिंग की हुए साइकिल की गरारी वाला दातर, एक टूटी हुई गरारी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मरने वाले युवक किशन थापा की बहन सीता देवी के बयानों पर मामला दर्ज़ किया है । पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

मृतक की बहन सीता देवी ने बताया कि उक्त आरोपियों की उसके भाई को बचपन से जानते थे। आरोपी आपराधिक किस्म के हैं। उसके भाई ने कई बार उसको बताया था कि उक्त आरोपी उसके भाई के साथ रंजिश रखते थे क्योंकि ललित कुमार और खान उर्फ़ मोहम्मद जावेद खान पहले चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते थे जिसके बारे में किशन को पता था। इसलिए किशन ने उनका साथ छोड़ दिया। आरोपी उस पर शक करते थे की किशन ने उनकी वारदातों वाली बात लोगो को बताई है। किशन का कहना था कि उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते थे। उसको कई बार रास्ते में रोक कर जान से मारने की धमकियां देते थे। इसी बात की रंजिश को लेकर उक्त आरोपियों ने उसके भाई का मर्डर किया है।

पुलिस को दिए बयान ने सीता देवी ने बताया कि दीपक नाम के लड़के ने उसको सूचना दी कि वह हरगोबिंद नगर से निकल रहा था कि उसने देखा की मोटरसाइकिलों पर सवार हथियारों से लैस कुछ लड़के जिनके पास लोहे के दातर व साइकिल की चेन वाली गरारी वैल्डिंग की हुई लोहे की रॉड पकड़ी हुई थी। किशन को जान से मारने की नीयत पीट रहे थे। पता चलते ही वह मौके पर पहुंची तो देखा की उसका भाई किशन खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जब उसको हॉस्पटल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry