मध्य प्रदेश के विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम ने ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी. ऐसे आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट संचालक ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, जीएम सरकारी गाड़ी में बीयर पीते हुए बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे. रेस्टोरेंट के बंद करने का समय हो रहा था इसलिए उन्हें रेस्टोरेंट स्टाफ ने एक बार में ही ऑर्डर देने के लिए कहा था. इस बात से गुस्साए जीएम ने स्टाफ को धमकाते हुए रेस्टोरेंट की बिजली कटवा दी.
विदिशा में बिजली कंपनी के जीएम अंकुर सेठ सरकारी गाड़ी में बैठकर बीयर पीते हुए भोपाल-सागर बायपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे. यहां आकर उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो स्टाफ बोला कि किचन बंद करने का समय हो रहा है. इसलिए आपको जो भी ऑर्डर करना है एक बार में ही दे दिजिए. इसी बात को लेकर जीएम ने धमकाते हुए कहा कि जब हम चाहेंगे तब तक बैठेंगे. इसके बाद उनकी स्टाफ से बहसबाजी होने लगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad