उज्जैन। रंगपंचमी पर बुधवार को शहर में मालवा की लोकपरंपरा अनुसार रंगोत्सव मनाया जाएगा। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से होगी। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी भगवान महाकाल को एक लोटा केसरिया रंग अर्पित अर्पित करेंगे। इसके बाद शहर में होली मनाई जाएगी। शाम को गेर के रूप में परंपरा का नगर भ्रमण होगा।
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया महाकाल मंदिर में रंगपंचमी पर रंगपर्व की परंपरा निभाई जाएगी। मंदिर समिति तड़के 4 बजे भस्म आरती तथा शाम 7.30 बजे संध्या आरती में भगवान महाकाल को रंग अर्पण करने के लिए पुजारियों को एक-एक लोटा शुद्ध केसर से निर्मित रंग उपलब्ध कराएगी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
