इंदौर: पीथमपुर में भोपाल यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का जबरदस्त विरोध शुरु हो चुका है। पीथमपुर वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे दो लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की
विरोध कर रहे लोगों में से दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। युवकों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लाया गया। ऐसे में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।
कल कचरे से भरे ट्रक कंपनी के भीतर पहुंचे थे। सुबह करीब 4 बजे 12 ट्रक में 337 मीट्रिक टन कचरा पीथमपुर की इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट में पहुंचाया गया था। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और बड़े आंदोलन लगातार जारी है। हालातों को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल बढ़ा दिया है। पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में लोग इक्ठ्ठे हुए हैं। वहीं आज विरोध स्वरुप शहर बंद का आह्वान किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
