केन्द्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे “ऑप्रेशन शील्ड” के तहत आज फिर से ब्लैकआऊट का अभ्यास किया जाएगा। सरकार की तरफ से पंजाब, राजस्थान व गुजरात आदि सीमावर्ती राज्य जो पाकिस्तान से सटे हुए हैं, इन जिलों में ब्लैक आउट का अभ्यास किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए जनता तैयार रहे और असली ब्लैक आउट के दौरान किसी को परेशानी न आए। आइए, एक नजर डालते है ब्लैकआऊट के दौरान इन नियमों परः-
ब्लैकआऊट के दौरान ये नियम यकीनी बनाओ
-सभी लाइट्स को बंद करो।
-लाइट्स में इनवर्टर सहित सभी प्रकार की सोलर व स्ट्रीट लाइट्स को बंद करो।
-इनवर्टर की लाइट को बंद करो।
-पर्दे पूरी तरह से लगाओ, ताकि रोशनी बाहर न जा सके।
-बैटरी व मोबाइल सहित सभी जरुरी सामान को पहले से ही चार्ज रखो।
-आस-पास के लोगों के साथ तालमेल रखो और सूचना का आदान-प्रदान करो।
-पीने का पानी आदि भी स्टोर करके रखो।
-आस-पास पड़ोस आदि को नियमों का पालन करने संबंधी प्रेरित करो, जो लोग नियमों से अनजान हैं, उनको नियमों की जानकारी प्रदान करो।
-अफवाहों पर विश्वास न करो और जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से दी जाने वाली जानकारी को सही समझो।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad