भोपाल। शहर के ऐशबाग क्षेत्र में एक दिन पहले बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी इस बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे बोरी से निकालकर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो नवजात को रात के अंधेरे में बोरे में रखकर चुपचाप फेंककर चली गई थी।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महिला के बारे में सुराग मिला था। यह महिला पहले नर्स का काम करती थी। हाल ही में उसने एक नाबालिग लड़की का प्रसव कराया था, जो दुष्कर्म की वजह से गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से पीड़िता के स्वजन के कहने पर महिला ने बच्ची को सड़क पर छोड़ा था।
17 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था। उसके गर्भवती होने के बाद परिवार ने बदनामी के डर से उसका घर में ही प्रसव कराया, जिसके लिए इस महिला को बुलाया गया था।
इस हालत में मिली थी बच्ची
बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
सीसीटीवी से मिला सुराग
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
