बटाला: बटाला मंडी में फसल बेचकर घर लौट रहे गांव ढिलवां निवासी एक बुजुर्ग को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दिल का दौरा पड़ने की खबर मिली है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दलबीर सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी गांव ढिल्लवां अपने ट्रैक्टर ट्रॉली पर फसल लेकर बटाला मंडी आया था और फसल बेचने के बाद वह अपने ट्रैक्टर ट्राली पर वापिस घर जा रहा था। जब यह गांव रायचक्क के पास पहुंचा तो अचानक इसे दिल का दौरा पड़ गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और एक खंभे से जा टकराई। इस दौरान हड़ंकप मच गया।
उधर, इस हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलैंस 108 के कर्मचारी पायलट जतिंदर सिंह और ई.एम.टी राजविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य जानकारी के अनुसार उक्त हादसे का पता चलते ही थाना कोटली सूरत मल्ली के एस.आई बलराज सिंह बाठ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
