बांग्लादेश में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. उन पर हमला लगातार जारी है. कई जगहों से दिल दहलाने वाली खबरें सामने आ रही है. इसके चलते बांग्लादेश के हिंसक प्रदर्शनकारियों की चौतरफा निंदा हो रही है. इन सब के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताई है.
दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं. हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे. हालांकि, अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है. मोहम्मद यूनुस को प्रमुख चुना गया है. मोहम्मद यूनुस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है. हिंदुओं पर हो रहे हमले की निंदा भी की है. कुछ हिंदू संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
अंतरिम सरकार से मांग
प्रियंका गांधी ने वहां की नवनिर्वाचित सरकार से लोगों के लिए सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने लिखा कि वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करेगी. 8 अगस्त को बांग्लादेशी नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने 17 लोगों के साथ अंतरिम सरकार का गठन किया था. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 17 सदस्यों ने ढाका में एक समारोह में शपथ ली.
भारतीय-अमेरिकी का समर्थन
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक को निशाना बनाए जाने के खिलाफ 300 से अधिक भारतीय-अमेरिकी और बांग्लादेशी मूल के हिंदू ह्यूस्टन में जमा हुए. साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील किया कि वह इसके खिलाफ एक्शन लें. अमेरिका के साथ-साथ बांग्लादेश में हिंदू सड़कों पर उतरने लगे हैं. राजधानी ढाका में भीड़ जमा हो गयी. वहां उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad