अगर आप भी पेट्रोल, डीजल या सी.एन.जी. से चलने वाले वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2.0 के तहत पेट्रोल, डीजल या सी.एन.जी. से चलने वाले वाहनों को बैन करने की योजना बनाई जा रही है। इसे बाद लोग चिंता में पड़ गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार वायू प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और इस पर काबू पाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त 2026 से पेट्रोल, डीजल या सी.एन.जी. से चलने वाले दो-पहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही इस वर्ष 15 अगस्त से सी.एन.जी. से चलने वाले ऑटो का भी रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा और 10 वर्ष से पुराने सी.एन.जी. ऑटो रिक्शा को बदलना जरुरी होगा। इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2.0 के तहत वह अब लोग सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही खरीद पाएंगे जिनके पास पहले ही 2 वाहन हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
