पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी सिंह बलवंत सिंह राजोआना को बड़ी राहत मिली है। राजोआना को हाई कोर्ट से पैरोल मिल गई है। राजोआना कल यानी 20 नवंबर को जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट ने राजोआना को सिर्फ 3 घंटे की पैरोल दी है। इस बीच वह अपने भाई कुलवंत सिंह के भोग में शामिल होंगे। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजोआना को कल उसके गांव में होने वाले अंतिम संस्कार की अरदास में शामिल होने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्ण पुलिस हिरासत में रहने की अनुमति दी गई है।
इसके साथ ही बता दें कि राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह का हाल ही में कनाडा में निधन हो गया था। कुलवंत सिंह अपने बेटे से मिलने के लिए कनाडा के विनिपेग गए थे, बीती 4 नवंबर को उन्हें अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पिछले 30 साल से जेल में कैद बंदी सिंह बलवंत सिंह के परिवार के सभी सदस्य एक-एक करके इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। राजोआना के परिवार में फिलहाल उनके दो भतीजे (बड़े भाई कुलवंत सिंह के बेटे) रवनीत सिंह और अमनप्रीत सिंह ही जिंदा बचे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
