किसान नेताओं ने पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर टोल कर्मियों द्वारा किसानों के साथ गुंडागर्दी की गई, तो वे टोल प्लाजा को एक महीने के लिए बंद करवा देंगे।
भारतीय किसान यूनियन (खोसा) के प्रदेश प्रधान सुखजिंदर सिंह खोसा ने टोल प्लाजा अधिकारियों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी गुंडागर्दी बंद करें। किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रधान खोसा को बताया कि जब किसान धरनों में शामिल होने जाते हैं और उनके साथ महिलाएं भी होती हैं, तो टोल प्लाजा के अधिकारी उनके सामने अभद्र व्यवहार करते हैं, जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधान खोसा ने चेताया कि अगर टोल अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो किसान यूनियन एकजुट होकर टोल प्लाजा को एक महीने के लिए बंद करवा देगी। इस मौके पर प्रधान बलविंदर सिंह भैरोंमुण्डा और प्रधान ध्यान सिंह गिल गौंसपुर ने कहा कि हम प्रधान सुखजिंदर सिंह खोसा के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। जहां भी प्रधान हमें ड्यूटी देंगे, हम उसे अपनी पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
