उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना गोविंद नगर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग बहन द्रौपदी आनंद की बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसने अपने घर पर ही पहले बहन के पैर बांधे और उसके शरीर पर बिजली के तार को लपेटकर उसे करंट लगाया और फिर बांका से हमला कर द्रौपदी आनंद की हत्या कर दी थी. इसके बाद वह बेहोशी की हालत में मिला था, जिसे अब होश आया और उसने बताया कि उसने बहन की हत्या उसी के कहने पर की थी.
भगवान दास को शनिवार देर रात होश आ गया. उसके बाद उसने रविवार को पुलिस से अपनी बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली. भगवान दास ने बताया कि उसकी बहन द्रौपदी आनंद और वह बुरी तरीके से आर्थिक स्थिति से जूझ रहे थे. मेरी बाईपास सर्जरी हुई थी. मैं बीमारी से थक चुका था. मैं मरना चाहता था. यह बात मैंने जब अपनी बहन को बताया तो उसने कहा उससे पहले वह उसे मार दे, नहीं तो उसके मरने के बाद उसकी देखरेख और उसका ख्याल कौन रखेगा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
