चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब 1 जनवरी से पंजाब में वेरिफिकेशन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी और इसके साथ ही ऑफलाइन वेरिफिकेशन से जुड़ी उनकी सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों को घर बैठे सभी सेवाएं मिलनी चाहिए। मुख्यतौर पर रेजिडेंट सर्टिफिकेट, जाती सर्टिफिकेट, आमदन टैक्स सर्टिफिकेट आदि सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा
उन्होंने 6 प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं की वेरफिकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट लॉंच किए। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी दफ्तरों के झंझटों से छुटकारा मिलेगा और लोगों का समय और पैसा भी बचेगा। इससे काम में पारदर्शिता आएगी और पंजाब इस तरह से काम करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार जल्द ही कई विभागों द्वारा दी जाने वाली 95 सेवाओं को ऑनलाइन करने जा रही है।
इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रहे 500 से ज्यादा सेवा केंद्रों में लोगों को काम करवाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इसलिए सरकार ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ सेवा शुरू करने जा रही है। इसमें लोगों को सिर्फ अपने मोबाइल के व्हाट्सएप के जरिए अपना काम बताकर Appointment बुक करना होगा, जो पंजाबी में होगा। इसके बाद लोगों को टोकन भी ऑनलाइन मिल जाएगा और सर्विस सेंटर पर जाकर व्यक्ति जल्द से जल्द फ्री हो जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad