दसूहा- पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। आज सुबह दसूहा गढ़दीवाला रोड पर थाना दसूहा के गांव बाजवा में मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने सड़क पर खड़े 2 युवकों कुलबीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव पनवां और सतविंदर सिंह सत्ती पुत्र करतार सिंह गांव बाजवा पर तेजधार किरपाण से हमला कर दिया।
ये दोनों युवक अपने मोटरसाइकिल के पास खड़े थे और इसी दौरान तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने दो युवकों पर किरपाण से हमला कर दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण गुरमीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह की सिविल अस्पताल दसूहा में मौत हो गई और सतविंदर सिंह सत्ती को गंभीर हालत में किसी दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आज सुबह दिनदहाड़े इस घटना के घटित होने से दसूहा में काफी सहमा माहौल देखने को मिला और इस घटना से लोगों का कहना है कि दसूहा में जंगलराज दिख रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad