चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्रियों के बाद यहां एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के हजारों एस.सी. परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है और आज हजारों एस.सी. परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी.एफ.सी. के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब मानती है और धर्म या समुदाय की राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था, जो आज पूरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
