पंजाब के इस इलाके में 2 बच्चों के साथ देखे गए तेंदुए, लोगों में दहशत

पंजाब

नूर पुरबेदी: नूरपुरबेदी इलाके के 2 गांवों में तेंदुए और उसके 2 शावकों की दस्तक की खबर से लोगों में भय व्याप्त है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद वन्य जीव विभाग भी हरकत में आ गया है। उक्त तेंदुआ और उसके 2 शावक लगातार 2 दिनों से नूरपुरबेदी शहर से सटे गांव कुंभेवाल और आजमपुर के बाईपास के पास खेतों में देखे गए हैं।

इस संबंध में गांव कुंभेवाल के पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह कंग ने बताया कि उन्हें गांव के राजिन्द्र सिंह विक्का ने बताया कि जब वे गांव से मीरपुर को जाते कच्चे रास्ते पर अपने खेतों में मजदूरों से बात कर रहे थे तो उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को उन्हें खेतों में एक तेंदुआ और उसके 2 बच्चे घूमते दिखे। इसके बाद आज दोपहर बाद उक्त गांव से कुछ दूरी पर स्थित आजमपुर गांव के बाईपास के पास नूरपुरबेदी के किसान जोगिंदर सिंह पुत्र शगली शाह ने भी अपने खेतों में एक तेंदुआ और उसके 2  शावकों को घूमते हुए देखने की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों गांवों के निकट नूरपुरबेदी शहर स्थित है यहां घनी आबादी है। उन्होंने कहा कि उक्त गांवों के किसान अपने बच्चों के साथ खेतों में घास लेने के साथ- साथ मक्के की फसल भी काटने जा रहे हैं। इसके चलते लोगों में खेतों में तेंदुए के परिवार की दस्तक को लेकर काफी डर का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उक्त स्थानों पर तेंदुए की तलाश के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं: वन रेंज अधिकारी
इस संबंध में संपर्क करने पर वन्य जीव विभाग के रेंज अधिकारी नूरपुरबेदी नरिंदरपाल सिंह ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों से तेंदुआ और उसके 2 शावकों के खेतों में दस्तक देने के बारे में जानकारी मिली है। जिसके चलते तेंदुए व उनके शावकों की तलाश के लिए सुबह स्टाफ को उक्त स्थानों पर भेजा जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *