इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नीट और बैंक की परीक्षा में चयन न होने से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक गारगी सुमन(23) निवासी श्रीराम नगर पालदा ने सोमवार को फांसी लगा ली थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि जब छात्रा ने फांसी लगाई, वह घर पर अकेली थी। छोटा भाई घर पहुंचा तो वह फंदे पर थी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
