दिवाली से पहले फरीदाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब की 222 पेटियां और बीयर बरामद की हैं. इसे गुजरात भेजे जाने की तैयारी थी. फरीदाबाद पुलिस ने मौके से बरामद सभी पेटियों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही, गोदाम मालिक और कुछ अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह माल कहां से लाया गया और तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सारन थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर कॉलोनी के नैन चौक स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात करीब 9:30 बजे गोदाम पर छापा मारा गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
