चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में मौसम दिन-ब-दिन ठंडा होता जा रहा है। शहर में रात का न्यूनतम तापमान हर दिन एक डिग्री कम हो रहा है। अब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर गया है। रविवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री तक गिर गया। ट्राईसिटी में सबसे कम रात का तापमान सेक्टर-39 स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया। 28 अक्टूबर को राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाली तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी लगभग 30 डिग्री तक गिर सकता है।
ट्राईसिटी का मौसम
शहर अधिकतम न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 32.5 15.9
एयरपोर्ट 30.5 16.4
मोहाली 30.5 16.4
पंचकूला 30.9
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%