लुधियाना : चिलचिलाती गर्मी में हर कोई ठंडी कुल्फी का मचा लेना चाहता है। इस दौरान लुधियाना के ग्यासपुरा की एक वीडियो वायरल हो रही है। यहां बच्चे रेहड़ी से कुल्फी खरीदते हैं और जब एक बच्चा कुल्फी खाता है तो उसमें से छिपकली निकल जाती है। इस घटना के बाद लोग आग बबूला हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के कुल्फी बेचने वाले को घेर लिया। लोगों का कहना है कि जब कुल्फी से छिपकली निकली तो उन्होंने रेहड़ी वाले को कुल्फी बेचने से मना किया पर वह नहीं हटा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जब खाने-पीने की चीजों में ऐसी चीजें निकलती हैं, जो लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%