सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक, जिसे उसके परिवार ने मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया था, 3 दिन बाद रिवाज के हिसाब से क्रियाकर्म भी चल रहा था इस बीच युवक अचानक जिंदा घर लौट आया.
कुएं में मिली थी लाश: बीते शनिवार को सूरजपुर के मानपुर इलाके में पुलिस को एक अज्ञात शव कुएं में मिला. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना भेजी. वहीं चंदरपुर निवासी पुरषोत्तम दो दिन से लापता था. जब परिवार को पुलिस की सूचना मिली, तो वे तुरंत पहुंचे. लाश देखने के बाद उन्होंने इसे अपने बेटे पुरषोत्तम का शव मान लिया.
तीसरे दिन हुआ चमत्कार: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस की मौजूदगी में उसे दफनाया भी गया. घर में शोक का माहौल था और क्रियाकर्म की तैयारी चल रही थी. क्रियाकर्म के तीसरे दिन जब रिश्तेदार पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि पुरषोत्तम तो ज़िंदा है और उनके घर अंबिकापुर में है. इसके बाद उसे अंबिकापुर से वापस लाया गया.
लोगों में खुशी, लेकिन पुलिस के लिए पहली: पुरुषोत्तम को जिंदा देख माता-पिता के साथ परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सबकी आंखों में विश्वास करना मुश्किल था कि जिसे वे मरा हुआ समझ रहे थे, वह उनके सामने ज़िंदा खड़ा है. हालांकि इधर अब पुलिस के लिए यह मामला एक नई चुनौती बन गया है. जिस शव को पुरषोत्तम समझा गया था, वह आखिर किसका था?
मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री सुरक्षित रखी गई है, जिसके आधार पर अब असली पहचान की जांच फिर से शुरू की जाएगी. DNA टेस्ट समेत सभी जांच करेंगे– संतोष महतो पुलिस अधीक्षक सूरजपुर
कब्र से भी निकाली जा सकती है लाश: पुलिस ने बताया कि, शिनाख्ती के बाद अगर परिवार चाहे तो शव को कब्र से निकालकर दोबारा जांच की जाएगी. हालांकि अभी तक की जांच में मौत डूबने से ही हुई है ये पता चला है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
