जालंधर कत्लकांड : चंद घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पंजाब

जालंधर: बीती रात जालंधर के भार्गव कैंप में हुए एक युवक के कत्ल के मामले में थाना भार्गाव कैंप की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले को सुलझा लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव कुमार (उम्र 18 वर्ष), पुत्र परशोत्तम लाल, निवासी 131/01, चोपड़ा साउंड के पास, भार्गव कैंप, दूसरा सुनील कुमार उर्फ भिंडी (उम्र 25 वर्ष), पुत्र राज कुमार, निवासी मकान नंबर 3242, ज्ञान गिरी मंदिर के पास, चपली चौक, भार्गव कैंप के रूप में हुई है, जबकि तीसरा साथी सोनू पंडित, निवासी भार्गव कैंप की तलाश अभी जारी है।

कमिश्नर ऑफ पुलिस धनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि मृतक के पिता विपिन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।  उन्होंने बताया कि विपिन कुमार का बेटा वरुण अपने भतीजों लोकेश और विशाल के साथ महिंगा डिपो की गली से गुजर रहा था, जब कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। विपिन और उसका साला भी मौके पर मौजूद थे। जब उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में विपिन का बेटा वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत श्री राम न्यूरो सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है, जबकि मामले की जांच जारी है और अन्य शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry