जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक 20 साल के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम देवेंद्र उपाध्याय था देवेंद्र हनुमानताल इलाके में रहता था। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है, देवेंद्र एक प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था और बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसके चलते वह काफी परेशान था। देवेंद्र ने गौरीघाट क्षेत्र में खंडहर इमारत पर जाकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
छात्र ने अपने दोस्त से फोन पर बात की थी जिसमें उसने कहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया है। दोस्त ने उसे समझाने की भी कोशिश की लेकिन देवेंद्र माना नहीं और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। पुलिस ने देवेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad