पंजाब के स्कूलों में चल रही छुट्टियों के बीच शिक्षा विभाग का अहम फैसला आया है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 126 क्लर्कों को सीनियर असिस्टेंट के पद पर पदोन्नत किया है। इस फैसले से न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने की प्रेरणा भी मिलेगी।
वीरवार को जारी प्रेस बयान में स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन पदोन्नतियों से जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डीआईईटीआई) के कार्यालयों में सीनियर असिस्टेंट के सभी खाली पद भरे जाएंगे, जो बेहतर प्रशासन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें इस अवसर का लाभ उठाने और अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad