छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं हादसे में एक महिला घायल हो गई। जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजनिया निवासी श्रीराम इवनाती पिता बड़ो इवनाती उम्र 36 वर्ष खेत में काम करने लिए झिरलिंगा गया हुआ था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर एक झोपड़ी में जाकर छिप गए थे, जहां आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में श्रीराम इवनाती की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उर्मिला पति श्याम यादव झुलस गई। जिन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में एक और अन्य स्थान पर आकाशीय बिजली गिरी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad