चोर की किस्मत ही खराब! अस्पताल से एंबुलेंस चुराई, बीच रास्ते में ही पलट गई

गुजरात

गुजरात के मेहसाणा में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है. चोर पहले महंगी गाड़ियां चुराते थे, लेकिन अब तस्कर पुलिस को चुनौती देते हुए एंबुलेंस चुराने से भी नहीं हिचकिचाते.

मेहसाणा में फायर स्टेशन में लाई गई नई एंबुलेंस चोरी हो गई. हालांकि, कादी के वीसलपुर नहर के पास एंबुलेंस पलट जाने से चोर चोरी के प्रयास में असफल हो गया. इस घटना के बाद पुलिस एंबुलेंस चुराने वालों का लिंक तलाश रही है.

पेट्रोल पंप में चोरी की घटना

हाल ही में गुजरात के माचलपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने ही लूट की योजना बनाई थी. कर्मचारी ने 5 अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने राजगढ़ जिले से मुख्य आरोपी कर्मचारी समेत 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था.

सड़क पर निकाला चोरों का जुलूस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद जांच में पता चला था कि पेट्रोल पंप कर्मचारी राजेंद्र और लखन ने चोरी की योजना बनाई थी. ऐसे में लखन ने 4 अन्य दोस्त चोरी की योजना में शामिल हो गए थे.सभी 6 आरोपियों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया फरार हो गए थे. पुलिस ने इसके बाद राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसे चोरी की बात कबुल की. पुलिस ने छापेमारी करके गुजरात के वडोदरा से दूसरे लखन को गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने चोरी की राशि 1 लाख 57 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाइक जब्त हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले उसका सड़क पर जुलूस निकाला था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry